Breaking News

अंबिकापुर@नव प्रवेशी बच्चों की तिलक लगाकर कराया गया शाला प्रवेश

Share

अंबिकापुर,25 जून 2025 (घटती-घटना)। शासकीय प्रथमिक विद्यालय मायापुर में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद बाबर इदरीश उपस्थित रहे। पार्षद व विद्यालय के प्रधान पाठक अलका अग्रवाल ने नव प्रवेशी बच्चों की तिलक लगाकर तथा मीठा खिलाकर शाला प्रवेश कराया। इस दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक व गणवेश का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बिलाल अंसारी,वंदना गुप्ता,नीलू सिंह, सोनम दुबे और वार्डवासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply