Breaking News

बलरामपुर@बड़ी बहन ने छीना मोबाइल तो बौखलाई 9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में लगा ली फांसी

Share


बलरामपुर,24 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा नवमीं की छात्रा ने मोबाइल देखने से मना करने पर स्वयं को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस में पदस्थ अयोध्या सिंह का निवास रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे है। यहां उनकी तीन बेटियां और एक बेटा अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं।
इसी कड़ी में सोमवार को कक्षा नवमीं में पढ़ रही सुरभि सिंह (14 वर्ष) काफी देर से मोबाइल देख रही थी। सुरभि सिंह की बड़ी बहन बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा पूजा सिंह ने उसे टोका और मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करने के लिए कहा। ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने खुद को मार डालने के फैसला कर लिया और मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर परिवार सदमें में है।
शव देख परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
बताया जा रहा है कि मोबइल नहीं देखने की बात से मृतिका काफी आहत हुई और करीब पवन घण्टा के बाद रूम नहीं खुला तो। घर के लोगों के द्वारा रूम खुलवाने का प्रयास किया जाने लगा परंतु कोई अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर जब देखा तो सभी की आंखें खुली रह गई। वह फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
सुरभि पढ़ने में बहुत मेधावी छात्र रही है वह कक्षा आठवीं में 85 प्रतिशत लाई थी उसके द्वारा इस प्रकार आत्महत्या कर लिए जाने से घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply