Breaking News

अंबिकापुर@जर्जर सड़कों को लेकर युवा कांग्रेस नेता अतीफ रज़ा ने सौंपा ज्ञापन

Share


जिला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत का दिया आश्वासन
अंबिकापुर,24 जून 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर में वर्षों से उपेक्षित पड़ी सड़कों की भयावह स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस के नेता अतीफ रज़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर सरगुजा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में शहर की सड़कों की बदहाली,यातायात में हो रही परेशानी, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं और आम नागरिकों की कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक रखा गया है।
अपने ज्ञापन में विशेष रूप से खरसिया रोड और रामानुजगंज रोड की हालत को चिन्हित किया गया, जिन पर अत्यधिक ट्रैफिक के बावजूद सड़कें बुरी तरह से टूट चुकी हैं। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें लग रही हैं और ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है।
साथ ही बस स्टैंड रोड,स्कूल रोड, देवीगंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, जिला अस्पताल मार्ग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मार्गों की स्थिति भी बेहद खराब है। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें:

  1. खरसिया रोड की तत्काल मरम्मत
  2. रामानुजगंज रोड का पुनर्निर्माण
  3. अन्य सभी प्रमुख मार्गों की तत्काल जांच और सुधार
  4. स्थायी समाधान हेतु गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सड़क निर्माण
  5. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम
  6. सड़क निर्माण कार्य की समयसीमा घोषित कर सार्वजनिक की जाए
    कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान.
    जिला कलेक्टर ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल हाइवे अथॉरिटी और संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि अंबिकापुर शहर के सभी प्रमुख मार्गों का तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही प्रारंभ की जाए।
    आतीफ रज़ा ने बताया की अम्बिकापुर की जनता आज सड़कों पर चलने से डरती है। हर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। हमने 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, यदि इस अवधि में मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता है, तो युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक लेकिन उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इसमें चक्का जाम, घेराव, धरना, प्रदर्शन आदि शामिल होंगे। आम जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
    जन सहयोग की अपील
    युवा कांग्रेस सरगुजा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में साथ दें और सड़क सुधार की इस लड़ाई को मजबूती दें। यह आंदोलन किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि अम्बिकापुर के हर नागरिक का अधिकार और आवाज़ है। इस कार्यक्रम में आतीफ रज़ा ,प्रिंस विश्वकर्मा,जीशान अली,अनिकेत सोनी,नीरज,भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply