Breaking News

अंबिकापुर@शहर के अलग-अलग स्थान से तीन बाइक चोरी

Share


अंबिकापुर, 24 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पहली घटना अटल आवास बाबूपारा निवासी अमरेश सिंह ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया है कि 21 जून की रात अपने साथी अमन मराठा की बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजेड को लेकर जिला अस्पताल अपने साथी को देखने जा रहा था।
तभी लडका एक लडकी पैदल अटल आवास की ओर जा रहे थे। वह अमरेश अपनी बाइक रोक कर लडका-लडकी से पूछताछ करने लगा। अभी एक लडका आया और अमरेश की बाइक लेकर फरार हो गया। मणिपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना 18 जून को गुदरी बाजार की है। फुन्दुरडिहारी निवासी रामदुलारे साहू बाइक से सजी खरीदने गया था। वह बाकइ को गुदरी बाजार में खड़ी कर सजी खरीद रहा था। तभी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक पार कर दी। रामदुलारे ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। बिश्रामपुर निवासी सोनू राजवाड़े ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वह भगवानपुर में किराए के मकान में रहता है और काम करता है। 14 जून की रात को वह अपनी बाइक को रूम के अंदर खड़ा कर बगल में दास्ते के यहां सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो रूम का ताला टूटा हुआ था और बाइक नहीं थी। सोनू राजवाड़े की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply