Breaking News

अंबिकापुर@एनएच पर ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत,ड्राइवर की मौत

Share


अंबिकापुर,24 जून 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगांव नाले के पास सोमवार की देर रात ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक का एक हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक भी घायल हो गया। एमआर इंफ्रा लॉजिस्टिक कंपनी के 2 ट्रेलर सामान खाली करने सोमवार को सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर गए थे। सामान खाली करने के बाद दोनों ट्रेलर लेकर रायगढ़ लौट रहे थे। वे रात 11 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर बेलगांव नाले के पास पहुंचे ही थे कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीएस-3468 की सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 55 एई 6088 से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक सुनील कुमार पिता नंदकिशोर सिंह 37 वर्ष के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।हादसे की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दूसरे ट्रेलर के चालक मुकेश कुमार के साथ शव लेकर सीतापुर अस्पताल पहुंची और शव छोडकर चली गई। चालक के साथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 106(1)के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply