Breaking News

अंबिकापुर@थोक किराना दुकान में घुसकर तीन चोरों ने की 50 हजार की चोरी

Share


अंबिकापुर,24 जून 2025 (घटती-घटना)। थोक किराना दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने काउंटर से 6 से 7 हजार रुपए नकदी व लगभग 50 हजार का सामान पार कर दिया है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी रूपेश सोनी का बिलासपुर रोड स्थित ग्राम भिट्ठी में मुख्य सडक से लगे आरती ट्रेडर्स नाम से किराने का थोक दुकान है। संचालक 21 जून की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। 22 जून की सुबह करीब 7 बजे दुकान खोला और अंदर गया तो काउंटर खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। संचालक ने चोरी की आशंका पर दुकान के पीछे जाकर देखा तो गेट टूटा हुआ था। दुकान संचालक ने काउंटर देखा तो काउंटर में रखे लगभग 6 से 7 हजार रुपए नकदी व लगभग 50 हजार का सामान चोरों ने पार कर दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं। देर रात करीब 3 बजे पीछे का गेट सबल से तोडकर छत पर गए हैं और उसी सबल से छत पर लगे गेट को उखाड़ा है। इसके बाद चोरों ने दुकान से सामान छत पर ले जाकर नीचे फेंका है। जो कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकान संचालक रूपेश सोनी ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply