Breaking News

अंबिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत में पेट्रोल पंप के कर्मचारी की मौत

Share

अंबिकापुर, 22 जून 2025 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के रोपाखार के पास शनिवार की रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़त हो गई। हाइसे में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें तीन घायलों को कमलेश्वरपुर अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कमलेश यादव कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुपलगा का रहने वाला था। वह कमलेश्वरपुर स्थित पेट्रोल पंप में काम करता था। शनिवार की रात काम खत्म करने के बाद अपने साथी कर्मचारी के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में रोपाखार के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस बाइक में भी दो युवक सवार था। दुर्घटना में दोनों बाइक के कुल 4 युवक घायल हो गए। सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस सभी को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कमलेश यादव सहित तीन लोगों को मेडिकल कॉलज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने कमलेश को रायपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे रायपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply