Breaking News

अंबिकापुर@विद्युत विभाग के सब स्टेशन स्टेशन में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर, 22 जून 2025 (घटती-घटना)। दरिमा नवानगर स्थित विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त कर्मचारी ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम टपरकेला का रहने वाला है। वह विद्युत विभाग में अनियमित कर्मचारी है। वह 21 जून को ड्यूटी करने नवानगर सब स्टेशन गया था। वहां से अन्य कर्मचारियों के साथ उसे शिकायत पर जगह-जगह काम करने के लिए भेजा गया था। काम खत्म कर जब वह शाम को वापस सब स्टेशन आया और यहां से घर जाने वाला था। तभी उसी गांव के विष्णु सारथी, भोलू सिंह व अन्य आए और इन्हीं लोग है कहते हुए हाथ में पकड़े डंडे से मनीष के साथ मारपीट करने लगे। वह वापस सब स्टेशन में घुस गया। बदमाशों ने सब स्टेशन में घुसकर मनीष व उसके अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। मनीष ने माले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी विष्णु सारथी, भोला सिंह व अन्य के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 115 (2), 3(5), के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply