Breaking News

बलरामपुर@बैल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

Share

बलरामपुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले से के वाड्रफनगर क्षेत्र में बैल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।मामला चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर अंतर्गत का है।
जानकारी के अनुसार प्रराम सिंह पिता जय मंगल (उम्र 44 वर्ष), निवासी बूढ़डांड ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20-21 जून की दरम्यानी रात उसके घर के बाहर बंधे चार मवेशियों में से दो कीमती बैल (लगभग रू.40,000 मूल्य) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 303(2) ख्हृस् के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लावा के पास कुछ संदिग्ध लोग बैल हांक कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी वाड्रफनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और एक आरोपी गुलजार अंसारी पिता कुतुबुद्दीन अंसारी (उम्र 29 वर्ष), निवासी इमलीपारा महावीरगंज विजय नगर को बैलों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।गुलजार को मौके पर गिरफ्तार कर देर रात चौकी लाया गया और 22 जून को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामजीत राम एवं आरक्षक संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply