Breaking News

अंबिकापुर@सूने मकान का ताला तोडकर जेवरात व नगदी चोरी, जुर्म दर्ज

Share


अंबिकापुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्यापरिसर निवासी सेवानिवृत सहायक अधीक्षक 14 जून की सुबह लकवा पीडि़त पत्नी का इलाज कराने गया था। इधर चोरों ने दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोडकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दिया है। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ममाले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बेचन राम निराला गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला पटपरिया कन्या परिसर बिशुनपुर रोड का रहने वाला है। वह सेवानिवृत सहायक अधीक्षक है। इसकी पत्नी लकवा बीमारी से पीडि़त है। जिसका इलाज रायगढ़ जिले के साल्हेओना में चलता है। 14 जून की सुबह को पत्नी का इलाज कराने गया था। घर में ताला बंद था। रात करीब 10 बजे वापस आया और घर का गेट खोलकर जब आंगन में प्रवेश किया तो घर का दरवाजा खुला हुआा था। कमरे में अलमारी भी खुली थी। सामान मिलान करने पर पता चला की अलमारी से चोरों ने सोने का मंगलसूत्र 2 नग,सोने का चेन 1 नग, सोने का अंगुठी 1नग, सोने का कानबाली 3जोड़ा, चांदी का पायल 2नग एवं नगद 5 हजार रुपए नहीं थे। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply