Breaking News

कोरिया@प्रथम दिन विद्यार्थियों को तिलक लगाकर करवाया गया शाला प्रवेश

Share


कोरिया,22 जून 2025 (घटती-घटना)। शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत जिलेभर में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। साला प्रवेश उत्सव 30 जून तक मनाया जाना है सभी स्कूलों में अलग-अलग दिन साला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है स्कूलों को खुले चार दिन हो चुके हैं और बैकुंठपुर लॉक के अधिकांश स्कूलों में साला प्रवेश उत्सव का समापन हो चुका है कुछ गिने चुने स्कूल ही बचे हैं वह भी 25 जून तक साला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर लेंगे उसके बाद 1 जुलाई से नियमित स्कूलों में बच्चों के पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किए गए। इसी क्रम में बैकुंठपुर विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पटना, छिंदिया, पंडोवपारा, काटकोन, डकाई, खाड़ा, अंग, फूटा सहित कई पंचायत में स्थित स्कूलों में साला प्रवेश उत्सव संपन्न हो चुका है सभी जगह पर उत्सवपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक व रोली लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरों पर नए सत्र के पहले दिन उत्साह और उल्लास साफ झलक रहा था। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करना, शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों की शिक्षा में गंभीरता से सहयोग करें। विद्यालय स्टाफ, पालकगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और स्वागतयोग्य पहल है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply