Breaking News

अम्बिकापुर@वैदिक शिक्षा बोर्ड के प्रभारी ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की

Share

अम्बिकापुर,21 जून 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त वैदिक शिक्षा बोर्ड ( पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री छबिराम साहू व कमलेश सोनी सह राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति की उपस्थिति में दिनांक 21/06/25 समय 2:00 बजे से विश्राम भवन अंबिकापुर में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक सभी स्कूलों को वैदिक शिक्षा बोर्ड से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हमारे बच्चों को सही जानकारी उपलब्ध हो सके,मैकोले की शिक्षा छोड़कर भारतीय परंपरा के अनुरूप अध्धयन कर सके। इस शिक्षा के माध्यम जो विद्यार्थी डाक्टर, इंजिनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, राजनीतिक के क्षेत्र में, प्रशासनिक सेवा, अथवा को बड़ा उद्योगपति बनना चाहता है, सबकुछ संभव हो सकेगा,। वर्तमान समय में सही शिक्षा ही देश, अथवा विश्व को सही दिशा दे सकता है।और पूरा विश्व नशा, वासना, अपराध, सड़क दुघर्टना,आत्महत्या से बचाया जा सकता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply