Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) के प्रथम राज्य सम्मेलन का शुभारंभ

Share

  • अम्बिकापुर, २1 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) के दो दिवसीय प्रथम राज्य सम्मेलन का शुभारंभ आज 21 जून 2025 को शहर के माखन विहार के सभागृह में किया गया 7 इस कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड नवीन गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ अजय तिर्की, पूर्व मेयर ने सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी 7 उद्घाटन सत्र को सीटू के केंद्रीय समिति सदस्य कामरेड ज्ञान शंकर मजूमदार में संबोधित करते हुए जीवन रक्षक दवाओं को डीपीसीओ के अंतर्गत रखते हुए दवाओं के कीमत कम करते हुए दवाओं से जीएसटी हटाकर आम जनता को राहत पहुंचाने की बात कही साथ ही श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी बदलावो के खिलाफ 9 जुलाई को श्रम संगठनों द्वारा होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
    उद्घाटन सत्र को आई एम ए के सचिव डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार आई डी ए के अध्यक्ष डॉ अनूप नैनान शहडोल डिवीज़न इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड विवेकानंद पांडेय, सचिव विनोद रजक, किसान सभा के सचिव का सी पी शुक्ला, प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड अनंत सिंह, आदिवासी एकता महासभा के महासचिव बाल सिंह, सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के सचिव अजय पाठक, एफ एम आर ए आई के राष्ट्रीय सचिव कॉ. के. डी. प्रताप ने भी संबोधित किया। सम्मेलन ने सूरजपुर औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव राजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमोल चन्द्रा, सहित बड़ी संख्या में मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित रहे।
    धन्यवाद प्रस्ताव सीजीएसपीईयू के महासचिव कॉ. प्रदीप मिश्रा ने दिया।
    इसी के साथ कल होने वाले आयोजन में सचिव व कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा का कार्यक्रम है।
    उक्ताशय की जानकारी आयोजन समिति के सचिव रघुनाथ प्रधान ने दी।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply