Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस चौकी में घुसकर दो भाइयों ने किया तोडफ़ोड़,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,21 जून 2025 (घटती-घटना)। मिशन अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में शुक्रवार की रात दो भाइयों ने घुसकर तोडफ़ोड़ व आरक्षक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त आरक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बालमिकी तिर्की आरक्षक है और मिशन अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में पदस्थ है। वह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपना स्मार्ट वॉच व इयर बर्ड को पुलिस चौकी में स्थित गार्ड रूम के टेबल पर रखकर बाथरूम गया था। तभी चौकी के सामने फल दुकानदार ने चिल्लाते हुए कहा कि सुमित सार्थी पुलिस चौक से चोरी कर भाग रहा है। आवाज सुनकर आरक्षक बाथरूम से बाहर निकला तो टेबल पर उसका स्मार्ट वॉच व इयर बर्ड नहीं था। फल दुकानदार के बताने पर वह मिशन अस्पताल के समिप ही सुमित सार्थी के घर गया और पुलिस चौकी में घुसकर चोरी करने की बात पूछी। इस पर सुमित ने कहा कि क्या में तुमको चोर दिखता हैं। इसके बाद आरक्षक वापस अपने चौकी में आ गया। सुमित सार्थी के घर से वापस आकर आरक्षक चौकी में ड्यूटी कर रहा था। तभी रात करीब 10.50 बजे सुमित सार्थी अपने भाई सुजीत सार्थी के आया और चौकी के बाहर से ही आरक्षक को गाली गलौज करने लगा। इस दौरान सुमित ने सडक पर पड़े ईंट उठाकर चौकी के अंदर फेंक दिया। आरक्षक द्वारा मना करने पर दोनों भाई चौकी के अंदर घुस गए और आरक्षक को गाली गलौत करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगा। इस दौरान दोनों भाइयों ने आरक्षक के साथ मारपीट भी किया है। पुलिस चौकी के अंदर घुसकर चोरी करने व चौकी में घुसकर तोडफ़ोड़ व मारपीट करने की रिपोर्ट आरक्षक ने कोतवाली में दर्ज कराई है। आरक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 305(ए), 331 (4),296, 391 (3)ख् 132, 221, 121 (1), 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply