- योग से मिलती है आंतरिक ऊर्जा, मुस्कान के साथ करें लक्ष्य की प्राप्तिःसांसद चिंतामणि महाराज
- योग जीवन को देता है नई ऊर्जा और संतुलन:लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज
- जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर हरित योग का संदेश दिया….

अम्बिकापुर,21 जून 2025(घटती-घटना)। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राजमोहिनी देवी भवन, पार्टी हॉल में एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य की थीम पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,महापौर श्रीमती मंजूषा भगत,सभापति श्री हरमंदिर सिंह टिन्नी,पार्षद श्री आलोक दुबे, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक जोगावत,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,निगमायुक्त श्री डीएन कश्यप,एसडीएम श्री फागेश सिन्हा,समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्री विमलेश उईके सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में योगाचार्य श्री अजय तिवारी एवं श्री कमलेश सोनी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में शिथिलीकरण अभ्यास, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ठासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन,उत्तान पादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, एवं शवासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी तथा ध्यानासन का प्रशिक्षण देकर योग के मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ही है जोड़ना यह केवल शरीर को नहीं,बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता है। उन्होंने कहा कि योग करने से विकार समाप्त होते हैं और तन-मन में आंतरिक ऊर्जा का संचार होता है। अपने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आंतरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए योग करें और मुस्कान के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें।
वहीं लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग परंपरा को अपना कर गर्व से योग दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज के इस तेज और तनावपूर्ण जीवन में योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि दौड़-धूप भरे जीवन को संतुलित व स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, अनुशासित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने योगाभ्यास प्रतिभागियों को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। वहीं कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित योग का संदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर दैनिक जीवन में नियमित योग करने का संकल्प लिया।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा मनाया गया योग दिवस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय जयनगर जिला सूरजपुर में किया गया ।
कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य श्रीमति साफियाना खलको,व्याख्याता कृष्णा नायक,सुनीता सिंह,शिमला गुप्ता,उषा बेला,ज्योति शर्मा,तरन्नुम परवीन,सु .श्री लीना खाख,श्री मति आराधना खुशवाहा,एवं जया साना तथा ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी उपस्थित थे।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से व्याख्याता ज्योति शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग के महत्व को बताया और योग के विभिन्न आसान जैसे सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम, ताड़ा आसान, वज्रासन,हलासन ,सवासन , जैसे अनेक योग क्रियाओं को सिखाया। साथ ही कार्यक्रम में योग विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रंगोली में किशन तथा मेहंदी में अहेदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्य जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।समस्त कार्यक्रम का संचालन विभाग के ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने किया।
राजीव गांधी पीजी कॉलेज में मनाया गया योग दिवस

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में संस्था के प्राचार्य डॉ. स्नेह लता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर गंजीत सिंह योग शिक्षक द्वारा प्रार्थना, योगासन, सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम ,विलोम, कपालभाति, भ्रामरी,शांतिपाठ आदि कराया। इस अवसर पर डॉ. अनिल सिन्हा विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग,डॉ. जेएन पांडेय, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र,डॉ. माधवेंद्र तिवारी विधि विभाग, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में संस्था के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार द्वारा किया गया।
जेल में बदियों को योग की दी गई जानकारी

अंबिकापुर. केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जेल प्रशासन के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्टाफ एवं बंदी लाभान्वित हुए। साथ ही योग प्रशिक्षक ने योगा फॉर वन अर्थ का संकल्प दिलवाया। इस अवसर में जिला न्यायालय से सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण लीनम बंसोड़े योग के महत्व के बारे में बंदियों को समझाया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत, उप जेल अधीक्षक आरआर मतलाम, सहायक जेल अधीक्षक सौरभ शर्मा एवं समस्त स्टाफ एवं बंदी उपस्थित रहे।
योग बढ़ाता है उर्जा,एकाग्रता, बुद्धि और आयु को

11 वें अंतर्रराष्ट्रीय योग दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने योगाभ्यास कराया और नियमित योगाभ्यास के लिए संकल्प दिलाया। प्राचार्य निशा तिवारी के मार्गदर्शन में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग है, जिसका मतलब है एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के थीम पर शासकीय उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय सरहरी और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरहरी के समस्त स्टाफ प्रोटोकॉल अनुरूप योगाभ्यास किये। योगाभ्यास प्रातः काल प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। योग शिक्षक अजय कुमार चतुर्वेदी ने योगासन के अंतर्गत खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में शिथिलीकरण अभ्यास के अंतर्गत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोण आसन का अभ्यास करवाया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक इन्द्रबली कुशवाहा, मनीषा एक्का, इंदिरावती लकड़ा, सुनीता नेताम, शशि पटवा,जे कुजूर,ए कुजूर, विजय भारती, अविनाश तिवारी,अन्नपूर्णा कुल्हाड़ी, सुमित्रा मेहता, सुशीला सिन्हा, सरिता वर्मा, सहित स्टाफ उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur