Breaking News

सूरजपुर@बाल श्रमिक सर्वेक्षण अभियान के तहत टास्क फोर्स ने किया निरीक्षण

Share


सूरजपुर,20 जून 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर 30 जून तक जिले में बाल श्रमिक सर्वेक्षण अभियान का संचालन टास्क फोर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत आज टास्क फोर्स द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर,गिरवरगंज व सूरजपुर में संचालित 05 राइस मिल, महामाया राइस मिल,मित्तल राईस मिल, साकेत प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज, ओम राइस प्रोडक्ट्स,विद्या गैस इण्डस्ट्रीज एवं पंचवटी ढाबा में निरीक्षण किया गया। जिसमें संचालकों को बाल श्रमिक अधिनियम के संबंध मे जानकारी दी गई एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की अपील भी की गई। इसके साथ ही बाल श्रम से संबंधी सूचना के प्रदर्शन हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कार्यरत मजदूरों से उनके पारिश्रमिक एवं भुगतान संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें उनके हितों एवं विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित शिकायत के लिए जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल नंबर जारी किया गया है। जिसके तहत श्रम कल्याण निरीक्षण श्री रमेश साहू मो. नं. 9009998660, श्रम निरीक्षक मो. असलम परवेज कादरी मो.न. 7247679978 तथा श्रम उप निरीक्षक पंखासियुस मो.न. 9479219748 से संपर्क कर आम नागरिक बाल श्रम से संबंधित सूचना दे सकते है।
निरीक्षण में श्रम पदाधिकारी श्री के. केरकेट्टा, श्रम निरीक्षक मो. असलम परवेज कादरी, श्रम कल्याण निरीक्षण श्री रमेश साहू, श्रम उप निरीक्षक पंखासियुस, जिला बाल संरक्षण इकाई से अंजनी साहू, सामाजिक कार्यकर्ता पवन बीवर, आउटरीच वर्कर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply