Breaking News

राजपुर/ बलरामपुर@पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर दी जान

Share

राजपुर/ बलरामपुर, 20 जून 2025 (घटती-घटना)। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठरकी में एक कोड़कू युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार. ग्राम ठरकी निवासी सिमोन पिता बहादुर कोड़ाकू (36 वर्ष) ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे पत्नी से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजनों ने युवक की बिगड़ती हालत देख तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही सिमोन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply