अंबिकापुर,20 जून 2025(घटती-घटना)। जंगली खुखड़ी व पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए हैं। चारों को इलाज के लिए मेडिमल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लुरका प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी का रहने वाला है। गुरुवार को लुरका के परिवार वाले जंगल से खुखड़ी व पुटू बीनकर लाए थे। शाम को खुखड़ी व पुटू की सजी व चावल बनी थी। घर वाले खाना खाकर सो गए। खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद लुरका (55),मानकुवंर (45), सुखमनिया (30) व रोशन (32) को पेट में दर्द व उल्टी होने लगी। दिक्कत ज्यादा होने पर परिजन चारों को इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चारों मरीजों को गुरुवार की देर रात को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखमनिया की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। जबकि मानकवंर, रोशन व लुरका का मेडिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur