किसानों को समय पर खाद-बीज उपलध कराने के निर्देश
- संवाददाता –
अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बतौली (बिलासपुर) स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया, इफको,डीएपी,पोटाश तथा धान बीज की उपलधता एवं वितरण स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों को खाद एवं बीज वितरित किए गए हैं, कुल कितने किसान पंजीकृत हैं, और कितने किसानों को अभी खाद-बीज वितरित किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा वितरण कार्य समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी सीधा संवाद कर यह जाना कि उन्हें खाद-बीज समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। अधिकांश किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें खाद-बीज सुगमता से मिल रही है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि उसका समाधान शीघ्रता से किया जा सके।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने बैंकिंग व्यवस्था की भी जानकारी ली और पूछा कि किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है या नहीं। किसानों ने बताया कि बैंक से उन्हें समय पर राशि प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने किसानों के पासबुक का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अपडेट करवाने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री पीएस दीवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur