Breaking News

अंबिकापुर@घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर चोरी

Share

अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलमा माझापारा निवासी रामजीवन पैकरा पिता स्व. दरोगा पैकरा 37 वर्ष ने ट्रेक्टर चोरी होने की रिपोर्ट थाने मंे दर्ज कराई है। ट्रेक्टर स्वामी ने पुलिस को बताया है कि वह महेंद्रा ट्रेक्टर शो रूम अंबिकापुर से 23.06.2017 को ट्रेक्टर खरीदा था, जिसका अंतिम किस्त वह वर्ष 2025 में पूरा पटा दिया है। 17 जून को ट्रेक्टर इंजन में हल लगाकर नए घर के पास सड़क के किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठा तो ट्रेक्टर इंजन से हल को निकालने के बाद अज्ञात चोर ले गया था। रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके पुलिस चोरी गए ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 15 डीएफ 3410 के तलाश में लगी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply