अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। महारानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति ने उन्हें याद किया। सबसे पहले अहमदाबाद हवाई जहाज दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को सभी ने याद किया। अस्पताल जाकर मरीजों को फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।समिति की अध्यक्ष लतिका सिंह ने इस आयोजन के संदर्भ में बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई देश की वह नेत्री हैं जिनका नाम सुनकर हर किसी को वीरता का आभास होता है। अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर उन्होंने देश की आजादी की नींव रखी थी। उनकी वीरता और साहस सभी महिलाओं को साहस प्रदान करता है।उन्होंने इस आयोजन में सभी महिलाओं के शामिल होने और महारानी लक्ष्मीबाई को याद करने की प्रति आभार जताया। आयोजन के दौरान सभी सदस्यों ने एक बार फिर शहर में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा नए बस स्टैंड के चौराहे पर स्थापित करने की मांग नगर निगम प्रशासन से की है। आयोजन के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई है। कार्यक्रम के दौरान समिति की अर्चना सिंह,नीरजा सिंह,सरिता सिंह, आशा सिंह,उर्मिला सिंह, इंदू सिंह,शशि संजय सिंह,प्रतिभा सिंह,मंशा सिंह,सुप्रिया सिंह,शांता सिंह, लक्ष्मी सिंह, दिव्या सिंह,भगवती सिंह, पूजा सिंह,किरण सिंह,संध्या सिंह,विनीता सिंह, शशि रमेश सिंह, सुनीता सिंह सहित काफी संख्या में तेजस्विनी से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur