Breaking News

प्रतापपुर,@प्रतापपुर के युवा नेता नवीन जायसवाल को मिला छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में महत्वपूर्ण जि़म्मा, मनेन्द्रगढ़ और कोरिया जिले का मिला प्रभार

Share

प्रतापपुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। प्रतापपुर क्षेत्र के युवा नेता नवीन जायसवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में मनेन्द्रगढ़ और कोरिया जिलों का प्रभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अनुशंसा पर की गई है। इस अवसर पर नवीन जायसवाल को उनके क्षेत्र और संगठन से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। नवीन जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए,पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि सौंपे गए जिलों में संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगे। यह नियुक्ति एक बार फिर यह दर्शाती है कि कांग्रेस पार्टी योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply