अंबिकापुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। प्रत्येक वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया जाता है। अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी हेतु आम जनता को जागरूक करना है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ जिले के थाना व चौकी क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी बतौली द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़धोवा,थाना परिसर एवं थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर द्वारा थाना अंतर्गत नर्मदापुर पंचायत भवन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान आम जनता के बीच नशीली दवाओं के दुरूपयोग, अवैध तस्करी तथा उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को नशा ना करने एवं नशे की आदत से अपने आस-पास के लोगों को छुटकारा दिलाने में अपना सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई। साथ ही नशे के अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना में देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल दुबे, उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी,सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज,सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा,आरक्षक भगलू राम,आरक्षक धनेश्वर पैकरा,जेवियर बरवा,अर्जुन पैकरा एवं थाना बतौली एवं कमलेश्वरपुर क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur