Breaking News

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय एक दिवसीय नेटबॉल सेमिनार का हुआ आयोजन

Share


अंबिकापुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बुधवर को सरगुजा जिला नेटबॉल संघ द्वारा संभाग स्तरीय एक दिवसीय विशेष नेटबॉल सेमिनार का आयोजन कराया गया। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर उपस्थित रहे। जिन्हें सरगुजा जिला नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह द्वारा स्वागत किया गया। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला नेटबॉल संघ द्वारा खेल को बेहतर बनाने व खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक जोडऩे हेतु एक दिवसीय विशेष सेमिनार का आयोजन कराया गया। इसका मुख्य लाभ आने वाले समय में होने वाले स्कूल,कॉलेज एवं ओपन प्रतियोगिताओं में मिलेगा। महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि नये खिलाडिय़ों को जोडऩे है, सरगुजा जिला में इस खेल से बेहतर परिणाम मिल सकता है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सरगुजा संभाग में ऐसे जिले जो नेटबॉल खेल से जुडऩा चाहते है। उन्हें प्रदेश संघ में आमंत्रित किया है। जिससे हमारा छत्तीसगढ़ नेटबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हो सके। इस सेमिनार में मुख्य रूप से सूरजपुर,जशपुर, बलरामपुर जिले से खिलाड़ी व पदाधिकारी शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply