Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर नबालिग लडकी से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर नाबालिग लडकी से बलात्कार करने के मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता के पिता ने 16 जून को सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया था कि 8 फरवारी को 25 वर्षीय एक युवक मेरी नबालिग लडकी को प्रेम करने व शादी करने का झांसा देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87,64(2) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सुलेन्द्र एक्का उर्फ सुरेन्द्र पिता बरना एक्का उम्र 25 वर्ष निवासी रजपुरी थाना सीतापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply