16 पुलिस अधिकारिओ का किया गया तबादला
अंबिकापुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)। पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को एक और प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर अग्रिम आदेश पर्यंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आदेश में निरीक्षक स्तर से लेकर सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) तक के अधिकारियों को उनके वर्तमान स्थानों से स्थानांतरित कर नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और रक्षित केंद्र के अधिकारी शामिल हैं। इस स्थानांतरण आदेश को लेकर संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही समस्त शाखाओं एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है ताकि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।

घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur