समभाव महिला मंच ने मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
अंबिकापुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)। स्थानीय होटल पर्पल आर्किड के भव्य सभागार में समभाव महिला मंच द्वारा सत्र 2024- 25 में 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी रहे कुल 23 छात्र – छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मानित हुए मेधावी छात्र -छात्राएं होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कार्मेल स्कूल,ओरियंटल पçलक स्कूल, होली क्रॉस कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर से रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, विशिष्ट अतिथि हरमिंदर सिंह टिन्नी सभापति नगर पालिका निगम,शफी अहमद पूर्व अध्यक्ष श्रमिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़, डॉ सिस्टर जेस्सी थेक्कन प्राचार्या होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( अंग्रेज़ी माध्यम) एवं डॉ पुष्पा सोनी, वन्दना दत्ता संयोजिका एवं संस्थापिका समभाव महिला मंच के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस सदौरान महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने इस सफलता से पूरे नगर का मान बढ़ाया है। साथ ही इस भव्य आयोजन के लिए महापौर ने समभाव महिला मंच की संयोजिका सह संस्थापिका के कुशल नेतृत्व की ख़ूब सराहना की। शफी अहमद ने कहा कि आज इस मौके पर इन मेधावी बच्चों के अभिभावकों के चेहरे की खुशी बता रही है कि उनके बच्चों ने उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी खुशी दी है। हरमिंदर सिंह टिन्नी ने सभी मेधावी बच्चों एवं इनके अभिभावकों तथा विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि आज की ये सफलता आपकी नींव है। अभी तो जीवन में बहुत आगे जाना है। हर कदम पर आज की इस सफ़लता से आपको प्रेरणा मिलती रहेगी। वंदना दत्ता ने मेधावी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज की ये अपार सफलता आपके जीवन में यूं ही निरंतर बनी रहे। आप सभी जीवन की हर परीक्षा में यूं ही मेधावी बने रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शबनम खानम एवं धन्यवाद ज्ञापन हेना परवीन ने किया। कार्यक्रम में मंगल पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा वहीदा अहमद, तनुश्री मिश्रा, डॉ शबनम खान, मोनो बी दत्ता, हिना परवीन और हिना रिजवी, संजीता स्वर्णकार, मुक्ता गुप्ता, अनुभा डबराल, जयंती तिवारी, रुही कमर, चयती अग्रवाल, चेतना मुंजे, लिलि बसुराय, रिया तिवारी, सपना चोपड़ा, सिया तिवारी, सपना चोपड़ा,वर्णिता भसीन,संगीता सिंह,अंजना परिहार और फरीदा ख़ान का सहयोग सराहनीय रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur