अंबिकापुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)। लगभग ढ़ाई माह पूर्व उदयपुर स्थित स्टेशनरी दुकान से 1 लाख रुपए चोरी की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार क्रांति रावत उदयपुर का रहने वाला है। इसका उदयपुर मेन रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने सार्इं ऑफसेट एवं स्टेशनरी का दुकान है। वह 4 अपै्रल की रात को दुकान बंदकर घर चला गया था। दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचा तो पता चला की काउंटर से 1 लाख रुपए नगद नहीं है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। वह दुकान के पूर्व कर्मचारी दबेल दास पर चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी दबेल दास पिता स्व अमृत दास रामप्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी खोडरी स्कूलपारा थाना उदयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर काउंटर से 1 लाख रुपए चोरी करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी के कजे से 20 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur