बलरामपुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)। अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाई करने पर भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने आबकारी कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपी को अस्पताल से भगाने का प्रयास भी किया। इसकी शिकायत आबकारी उप निरीक्षक ने थाने में दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि सोमवार 16 जून को दोपहर 2 बजे रामानुजगंज वार्ड 15 में रमेश पासवान पिता शिवपूजन पासवान के ठिकाने पर छापा मारा । जहाँ से उन्हें 7 लीटर महुआ शराब और 240 किलोग्राम महुआ लाहन मिला। जिसे जत कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच के लिए रामानुजगंज अस्पताल में लाया गया। इसी दौरान अपने आप को वार्ड 15 रामानुजगंज का पार्षद सिद्धार्थ यादव बताते हुए आरोपी रमेश पासवान को छोडने की बात कही । उन्होंने उसके अपराध को गैर जमानती होने की बात कह आरोपी को नहीं छोड़ पाने की बात कही। इस पर फ़ोन पर देख लेने की धमकी दी । इसके बाद तीन लोग अस्पताल पहुंच गए।अस्पताल आने वालों में अश्विन गुप्ता, सिद्धार्थ यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने आते ही अनर्गल आरोप लगते हुए गाली गलौज कर जान से मरने की धमकी दी । एसआई ने पूरे घटना का वीडियो रिकार्डिंग किए जाने की बात भी कही। .
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur