Breaking News

अंबिकापुर @ तालाब के पास से ऑटो चोरी

Share

  • अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा, पर्राडांड से अज्ञात लोगों ने ऑटो चोरी कर लिया। मो. सरीफउल्लाह खान ने पुलिस को बताया है कि एक जून को शाम करीब 4.30 बजे वह अपनी सोल्ड ऑटो को बरेजपारा तालाब के पास खड़ा करके अपनी सास नासरीन बानो के घर गया था। शाम करीब 5 बजे वापस आया तो ऑटो खड़ा किए गए स्थान पर नहीं था। काफी तलाश के बाद भी ऑटो का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज करके चोरी गई ऑटो के तलाश में लगी है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply