Breaking News

अंबिकापुर @ दो दिनों तक 17 वार्डों में पानी सप्लाई बाधित

Share


  • अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम स्कूल स्थित पानी टंकी की सफाई का कार्य 17 व 18 जून को होना है। इस लिए मायापुर पानी टंकी से संबंधित 17 वार्डों में पानी की सप्लाई दो दिनों तक बाधित रहेगी। उक्त जानकारी नगर निगम आयुक्त ने दी है। उन्होंने बताया है कि नगर पालिक निगम स्कूल स्थित 20 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी का सफाई का कार्य दिनांक 17 व 18 जून को होना है। जिसके कारण मायपुर पानी टंकी से संबंधित वार्ड क्रमांक 20, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, व 41 में दिन बुधवार की शाम तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply