Breaking News

अंबिकापुर,@कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की सुनीं गई समस्याएं

Share


अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान के हेतु साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग और शिकायत को लेकर आवेदन किया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति,
भूमि सीमांकन, जमीन बटवारा, हैण्ड पम्प खनन, पेंशन भुगतान, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, नहर में भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दिलाने बावत जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री भोसकर ने जनदर्शन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक नागरिक के आवेदन की त्वरित और पारदर्शिता के साथ निपटान किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए चना, गुड़ और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे आवेदक ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर, सभी एसडीएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply