अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। ग्रीन सिग्नल मिलने पर चैराहा पार कर रहे कार सवार को ट्रक का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिससे कार का दाहिने साइड का दोनों गेट क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार सवार हादसे में बाल-बाल बच गया।
कलेक्टर बंगला रोड निवासी सेवानिवृत प्रधानपाठक ने पुलिस को बताया है कि 14 जून को दोपहर करीब 2.40 बजे वे अपनी कार क्रमांक सीजी 15 डीएफ 3708 से खैरबार सोसायटी में खाद का पर्ची कटाने जा रहे थे। बंगाली चैक में रेड सिग्नल होने के कारण उन्होंने वाहन को रोक दिया और ग्रीन सिग्नल होने पर चैक को क्रॉस किए। उनकी वाहन के बगल से ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच 9928 का चालक भी चैक को क्रॉस किया। चैक क्रॉस करने के बाद महामाया स्वीट्स के सामने ट्रक के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को ठोकर मार दिया। ट्रक मालिक से वाहन बनवाने के लिए उन्होंने कहा तो वह साफ इन्कार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur