Breaking News

अंबिकापुर @ नियमित व सीनियर के होते प्लेसमेंट कर्मचारी को दे दिया गया है अग्निशमन का प्रभार

Share


  • अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। अग्निशमन इकाई अम्बिकापुर में नियमित एवं सीनियर कर्मचारियों के होते हुए, जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा गुलशन तिवारी फायरमैन (प्लेसमेंट कर्मचारी) को अग्निशमन इकाई अम्बिकापुर का केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि अग्निशामक इकाई में 8 नियमित व सीनियर कर्मचारी पदस्थ हैं। नियमित व सीनियर कर्मचारियों के होते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी को प्रभार दिए जाने से नियमित कर्मचारियों में नाराजगी है। नियमित कर्मचारियों का कहना है कि जिला अग्निशमन अधिकारी का आदेश शासन के गाइड लाईन के विरूद्ध है। वहीं नियमित कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जिला अग्निशमन अधिकारी से संपर्क कर अवगत कराने पर डराने, धमकाने वाले शदों का प्रयोग कर वापस भेज दिया जा रहा है। इस प्रकार के तानाशाह व्यवहार से नियमित कर्मचारियों के मान सम्मान पर ठेस पहुंचाने का घोर निंदनीय आदेश जारी किया गया है। अग्निशमन इकाई अम्बिकापुर के नियमित व सीनियर कर्मचारियों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply