Breaking News

जशपुरनगर@स्कूटी और बाइक की आमने सामने से भीषण टक्कर,चार घायल

Share

जशपुरनगर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गुफा मार्ग पर स्कूटी और बाईक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में बाइक और स्कूटी में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने 108 को फोन कर घायलों को इलाज के लिए बगीचा सामुदायिक अस्पताल भिजवाया।
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम बगीचा थाना क्षेत्र से लगभग 5 किमी दूर अहिंमाडा कैलाश गुफा मार्ग पर रोकड़ा गांव के समीप दो दो पहिया वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक और दो युवती गम्भीर रुप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक युवती बगीचा के रतबा और डुमरटोली रापत कोना के बताए जा रहे है।
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम बगीचा थाना क्षेत्र से लगभग 5 किमी दूर अहिंमाडा कैलाश गुफा मार्ग पर रोकड़ा गांव के समीप दो दो पहिया वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक और दो युवती गम्भीर रुप से घायल हो गए,घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply