Breaking News

अंबिकापुर @ गैस सिलेंडर लोट ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,किशोरी की मौत,भाई-बहन गंभीर

Share


  • अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के शंकरघाट स्थित टर्निंग के पास सोमवार की दोपहर एलपीजी गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अनिल पैकरा पिता शिवबरन पैकरा लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडीह का रहने वाला है। वह सोमवार को अपनी बहन दीपा पैकरा व बहन की सहेली करिश्मा के साथ बाइक से किसी काम से अंबिकापुर आया था। काम खत्म कर तीनों वापस घर जा रहे थे। तीनों बांस बाड़ी से होते हुए शंकर घाट स्थित राजपुर रोड जाने वाले थे तभी बांस बाड़ी के पास स्थित टर्निंग के पास पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलेंडर लोट ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 7482 ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक के नीचे घुस गया और ट्रक के पहिए के नीचे आने से बाइक के पीछे बैटी करिश्मा उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में भाई-बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply