Breaking News

रायपुर@परदेशिया तोमर बंधुओं के वसूलीबाज आए पुलिस के गिरफ्त में

Share


करोड़ो रूपये के लेन-देन का हुआ खुलासा

रायपुर,16 जून 2025 (ए)। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास करने के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को परदेशिया तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ¸ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है, के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ¸ मोनू की पतासाजी करते हुये दोनों को पकड़ा गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply