Breaking News

मनोरंजन @ प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब की प्री-टीजर जारी

Share


प्रभास की फिल्म द राजा साब के टीजर का इंतजार अब खत्न हुआ। फिल्म निर्माताओं ने आज फिल्म का एक प्री-टीजर रिलीज किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म द राजा साब के पूरे टीजर को दिखाने का सही समय और तारीख की भी घोषणा की।फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर एक प्री-टीजर रिलीज किया और साथ ही यह जानकारी भी दी की कब और कितने बजे फिल्म का पूरा टीजर रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने प्री-टीजर रिलीज के साथ एक्स पर लिखा, द राजा साब- यह एक वाइब से कहीं ज्यादा है…यह एक विद्रोही ऊर्जा है दराजासाबटीजर कल सुबह यानी 16 जदून को 10ः52 बजे रिलीज किया जाएगा। मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसके प्री-टीजर में फिल्म की प्रमुख महिलाएं निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋ द्धि कुमार ऊपर की ओर देखती हुई दिखाई दे रही हैं,जो किसी चीज से चौंकी हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म के इस दिलचस्प प्री-टीजर ने प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए और अधिक बढ़ा दिया है। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा समर्थित इस फिल्म में थमन ने संगीत दिया है। द राजा साब 5 दिसंबर, 2025 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋ द्धि कुमार,संजय दत्त और योगी बाबू जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब के अलावा निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की स्पिरिट में भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास के पास कल्कि 2898 एडी 2 और सालार 2 जैसी फिल्में भी हैं।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply