Breaking News

रायगढ़ @ पुलिस के काम में हस्तक्षेप के मामले में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Share


रायगढ़,15जून 2025 (ए)। जिले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर लोगों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार की सुबह निगम का तोड़ू दस्ता वहां फिर से तोड़फोड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंचा तो स्थानीय लोग विरोध करने लगे। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ विरोध करने लगे। लोगों की नाराजगी और विरोध बढ़ता देख आखिरकार पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके से 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नागेंद्र नेगी सहित 50 से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा हुआ है। इधर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि जिला प्रशासन जबरदस्ती बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए मरीन ड्राइव का निर्माण कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply