Breaking News

कुसमी@कुसमी में हुई झमाझम बारिश,लोगो को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Share


कुसमी, 15 जून 2025 (घटती-घटना)। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से कुसमी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही थी,वहीं रविवार के दिन कुसमी सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से किसानों के साथ आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है, एक ओर फसलों को लेकर यहां के किसान बारिश के होने का इंतजार कर रहें थे, तो वहीं दुसरी ओर इस क्षेत्र के लोग पड़ रहे गर्मी से काफी परेशान थे ,वहीं कुसमी सामरी पाठ क्षेत्र की बात की जाएं तो अभी के समय धान मक्का आलु सहित कई तरह की खेती किसान करते है लेकिन ज्यादातर किसान धान मक्का और आलु की खेती ज्यादा मात्रा में करते है,और किसानों की आय का प्रमुख साधन भी यह खेती मानी जाती है,वहीं पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से इस क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही थी , किसान भी बारिश को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे लेकिन हुई बारिश से एक तरफ किसान तो खुश हुए, तो वहीं दुसरी और इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है,


Share

Check Also

सूरजपुर@मोदी के नेतृत्व में विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : लक्ष्मी वर्मा

Share 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक,गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक नेतृत्व तक भारत ने बनाई …

Leave a Reply