Breaking News

अंबिकापुर @ युवक की नाले में मिली लाश…परिजन ने जताया हत्या की आशंका

Share


  • अंबिकापुर,15 जून 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित नाला में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है। वह शनिवार शाम 4 बजे बिना बताए घर से निकला था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। उसके सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि पुलिस गिरने से भी मौत की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस माले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    बालेश्वर यादव पिता नइहर साय उम्र 40 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के पतराटोली का रहने वाला था। वह अंबिकापुर स्थित गंगापुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार की शाम 4 बजे घर से बिना बताए कही गया था। जो वापस नहंी लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को परिजन ने घर से कुछ ही दूरी पर गंगापुर स्थित नाला में उसका शव देखा। परिजन ने मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इधर परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजन का कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर नाले में फेंक दिया है। मृतक का मोबाइल भी गायब है। मृतक के सिर में चोट के भी निशान पाए गए हैं। वहीं पुलिस ने गिरने से भी सिर में चोट लगने की आशंका व्यक्ति कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply