Breaking News

सूरजपुर@‘पोषण भी पढ़ाई भी’ अभियान के तहत भटगांव और भैयाथान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share

सूरजपुर,15 जून 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के नगर पंचायत भटगांव में और भैयाथान के मंगल भवन में 12 जून से 14 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया । इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी, उनके क्रियान्वयन में सुधार तथा शाला पूर्व शिक्षा को अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भैयाथान कार्यक्रम में समन्वयक विनोद ने रजिस्टर, ब्रोशर की एंट्री एवं अनुश्रवण प्रक्रिया तथा पोषण ट्रैकर के उपयोग की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी श्री इमरान द्वारा पोषण ट्रैकर पर विशेष प्रशिक्षण व समीक्षा सत्र आयोजित किया गया। यूनिसेफ रायपुर से आए विशेषज्ञ श्री रविन्द्र यादव ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं पोषण ट्रैकर में बेहतर कार्य के लिए भटगांव में प्रत्येक सेक्टर से एक जबकि भैयाथान में दो उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply