Breaking News

सूरजपुर@80 हजार कीमत के कबाड़ जप्त,1 आरोपी गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.06.2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि बाबापारा प्रतापपुर निवासी लखन साह और एक अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 7079 में अवैध कबाड़ लेकर उत्तरप्रदेश के लिए निकले है।
सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त पिकअप वाहन को रोकवाया तभी अचानक एक व्यक्ति पिकअप वाहन से कुदकर जंगल की ओर भाग निकला जिसका पीछा करने पर भी नहीं मिला। पिकअप वाहन से एक व्यक्ति लखन साह पिता रामाशंकर उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पहिया, थाना चंदौरा वर्तमान पता बाबापारा प्रतापपुर को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कबाड़ लोड होना पाया। कबाड़ के संबंध में खरीद बिक्री व परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर 20 मि्ंटल कबाड़¸ कीमत करीब 80 हजार रूपये एवं पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी लखन साह को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा, नवीन बेक व भीमेश आर्मो सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply