Breaking News

लखनपुर @ घरेलू विवाद को लेकर 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Share


  • लखनपुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तूंगा में 35 वर्षीय महिला ने 13 जून दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे घर से 1 किलोमीटर दूर पेड़ में फांसी लगा लिया। परिजनों को जानकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फांसी के फंदे से महिला को उतारकर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का नाम अहिल्या कवर पति इंद्र पाल उम्र 35 वर्ष ग्राम तूंगा थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। सूचना उपरांत पुलिस लखनपुर अस्पताल पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। बताया जा रहा है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाया है। मृतिका के 3 बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply