Breaking News

अम्बिकापुर,@सुखरी सहकारी समिति के अधीनस्थ गांवों को असिंचित घोषित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Share


अम्बिकापुर,12 जून 2025(घटती-घटना)। सुखरी सहकारी समिति के अधीनस्थ गांवों को असिंचित घोषित करने और एनपीके की जगह 20-20-0 उर्वरक दिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सहकारी समिति का घेराव किया। कांग्रेस के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने समिति में 24 घण्टे में एनपीके की उपलध कराने का आश्वासन दिया है। घुनघुट्टा परियोजना के सिंचित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुखरी समिति के गनवो को इस बार असिंचित घोषित कर किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है।जिससे किसानों का ऋण सीमा 50 हजार प्रति एकड़ से घटकर 40 हजार रुपये रह गई। जरूरत पडऩे पर वह फसल बीमा फायदे का समुचित लाभ भी नहीं ले सकेंगे।किसानों के मन मे घुनघुट्टा बांध से भविष्य में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने का डर भी सता रहा है।ग्रामीणों की मांग पर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और किसान नेता राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मलिक,ग्रामीण लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा,नुरुल अमीन सिद्दीकी के ने सहकारी समिति के प्रबंधक से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया पूर्व में यह क्षेत्र सिंचित था इस बार जिला स्तर पर इसे असिंचित बता प्रकरण तैयार करने का निर्देश मिला था।उन्होंने सरगुजा की फसल के अनुरूप एनपीके 12ः32ः16 की जगह 20ः20ः00 उर्वरक मिलने की जानकारी दी। किसान नेता राकेश गुप्ता बताया सरकार द्वारा दिया जा रहा 20ः20 खाद की कीमत 250 प्रति बोरी बढ़ दी गयी है। यह खाद प्रति एकड़ 50 की जगह 70 किलो डालना पडेगाइसके साथ पोटाश भी खेतो में डालना आवश्यक है। इन सब के बाद भी एनपीके12ः 32ः16 के उपुयोग की तुलना में फसल 10 से 30 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इस बीच कांग्रेस के घेराव की सूचना पर जिला विपणन कार्यालय से एक ट्रक खाद सुखरी समिति को उपलध कराया गया। डीएमओ के प्रतिनिधि ने कल तक 2 ट्रक 20ः20 और एक गाड़ी एनपीके 12ः32ः16 उपलध कराने का भरोसा दिया है।इस दौरान शैलेन्द्र सोनी, आशीष वर्मा, नीतीश चौरसिया, फैसल सिद्दीकी,सुरेंद्र गुप्ता, लोलर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
देना किसानों के साथ छल
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने किसानी का मौसम शुरू होने से पहले समितियों में एनपीके 12ः32ः16 की अनुपलधता और सिंचित क्षेत्रो को असिंचित बताने पर चिंता जताते हुए इसे किसानों के साथ छल कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से तत्काल इस दिशा में पहल करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में सर्वाधिक प्रचलित डीएपी 12ः32ः26 खाद की अनुपलधता एवं उपलध एनपीके 20ः20ः0 की कीमत में गुपचुप तरीके से 250 रुपए प्रति बोरी की वृद्धि अनुचित है। खाद की उपलधता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की उदासीनता देख ऐसा लगता है कि किसानों की चिंताएं बढऩे वाली हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के कृषि मंत्री एनपीके खाद उपलध कराने में अपनी असमर्थता जता चुके हैं। किसान भाजपा की सरकारों की प्राथमिकता में कभी नही रहे है।यही कारण है की दुनिया की चौथी अर्थव्यस्था होने जा दावा करने वाली सरकार विदेशों से आयात होने वाले डीएपी के लिए विदेशी मुद्रा ख़र्च करने से बच रही है। भले ही किसान की पैदावार प्रभावित हो जाये।बड़ी बात यह है कि एनपीके खाद खुले बाजार में मौजूद है लेकिन सहकारी समितियों में सरकार इसे उपलध ही नहीं करा पा रही है। सरकार इस मामले में उदासीन रवैया अपनाएगी तो निश्चित ही प्रदेश के गरीब किसान खाद की कालाबाजारी के चपेट में आयेंगे जो उनके आर्थिक हितों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply