Breaking News

मनोरंजन@वाराणसी की कहानी से उठा पर्दा, कुंभकर्ण बनेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन?

Share


एस.एस. राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह सीन फैंस को मंत्रमुग्ध कर देगा। एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है। इस बीच अब डायरेक्टर के पिता ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए कन्फर्म किया है कि इसमें रामायण से राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई का सीन होगा।
राम और कुंभकर्ण के बीच होगी लड़ाई…
उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि यह सीन 30 मिनट का होगा जो फैन्स को हैरान कर देगा। जहां हमें पता है कि महेश बाबू राम का रोल निभाएंगे, वहीं यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है कि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण का रोल निभाएंगे या नहीं। एक इवेंट में राजामौली के पिता और राइटर विजयेन्द्र प्रसाद से उस 30 मिनट के सीन के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने जिक्र किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पौराणिक है या पॉलिटिकल, तो राइटर ने कहा, यह राम और कुंभकर्ण के बीच की लड़ाई है…आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा। आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं… मंत्रमुग्ध कर देने वाला।
राजामौली ने बनाया महेशबाबू के लुक का वॉलपेपर
पिछले साल एक इवेंट में राजामौली ने कहा, पहले दिन, जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के गेटअप में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उलझन में था। महेश में कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन राम जैसी शांति भी है। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस फोटो को अपना वॉलपेपर भी बनाया था और फिर उसे हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके। उन्होंने आगे कहा, हमने इस सीम्ेंस की शूटिंग 60 दिनों तक की और हाल ही में इसे पूरा किया। हर दिन एक चुनौती थी। हर एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा लगता था; हर चीज को नए सिरे से सोचना और प्लान करना पड़ा। उन सभी मुश्किलों को पार करने के बाद, हमने आखिरकार सीम्ेंस पूरा किया। मेरा मानना है कि यह मेरी और महेश की फिल्मों में सबसे यादगार सीम्ेंस में से एक होगा।

टाइम ट्रैवल पर आधारित है यह फिल्म
जब यह सीक्वेंस पहली बार रिलीज हुआ, तो फैंस ने अंदाजा लगाया कि फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित है। राइटर के अपडेट के बाद फिल्म को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर है। महेश और पृथ्वीराज के अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं और यह इंडियन सिनेमा में उनकी वापसी है। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।


Share

Check Also

मनोरंजन@ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 ओटीटी पर होगी रिलीज

Share वापस आ रही इश्क,बदला और सत्ता की कहानी…लोकप्रिय ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार …

Leave a Reply