नई दिल्ली,06 जून 2026। सस्टेनेबल मैरीटाइम इनोवेशन (समुद्री क्षेत्र में टिकाऊ नवाचार) के मामले में भारत एक अहम उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। कोयंबटूर के कुमारगुरु कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी की टीम सी शक्ति प्रतिष्ठित मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज 2026 में देश की एकमात्र प्रतिनिधि होगी। यह प्रतियोगिता 8 से 11 जुलाई तक मोनाको में आयोजित की जाएगी। याट क्लब डी मोनाको द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता क्लीन मरीन प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी (स्वच्छ समुद्री प्रणोदन तकनीक) के लिए दुनिया के प्रमुख मंचों में से एक है। इसमें 22 देशों की 56 टीमें हिस्सा लेंगी। यह इवेंट उन छात्रों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं और शिपयार्ड्स को एक साथ लाता है जो समुद्री उद्योग को सस्टेनेबल एनर्जी (टिकाऊ ऊर्जा) की ओर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।
बेहद प्रतिस्पर्धी एनर्जी क्लास में हिस्सा ले रही टीम सी शक्ति,मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में भाग लेने वाली पहली और एकमात्र भारतीय टीम है। 2022 में बनी इस टीम ने एक इलेक्टि्रक कैटामरन (दो पतवार वाली नाव) विकसित की है। टीम अपने इन-हाउस डिज़ाइन किए गए प्रोपल्शन सिस्टम को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, साथ ही नाव के कंपोजिट स्ट्रख्र में बायो-बेस्ड फाइबर का इस्तेमाल कर रही है ताकि इसकी मजबूती,दक्षता और पर्यावरण के अनुकूल होने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur