सूरजपुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी के निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पं विद्या चरण शुक्ल के पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्व शुक्ल का देश की राजनीति में महत्वपूर्ण दखल रहा, छत्तीसगढ़ की पहचान में श्री शुक्ल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है,शुक्ल के दिखाए रास्ते पर चलकर हम देश और राज्य को उन्नत बनाने में सदा प्रयासरत रहें,श्रद्धांजलि अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विवेकानंद चौबे जी,उपभोक्ता सरंक्षण के सदस्य सुभाष जी, अनूप अग्रवाल जी, आलमगीर इराकी, दिनेश चौबे, मुख्तार अहमद, अनवर खान,पंकज चौबे,वसीम, राम सिंग पार्षद,दीपक अग्रवाल, राजेश साहू,अफरोज खान,हेमंत साहू, अंशुल गोयल, गंगा राजवाड़े,नसीम,देवनारायण,विजय सिंह, सफल संचालन शिवम सही ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur