अम्बिकापुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। ढाई माह पूर्व सीतापुर थाना क्षेत्र में एक घर में लूट की कोशिश व दूसरे घर में लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। सीतापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र अग्रवाल निवासी राधापुर थाना सीतापुर का रहने वाला है। 16 एवं 17 मार्च की दरमियानी रात चार बदमाशों ने लूटपाट करने के नियत से घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखने पर घर वाले सतर्क हो गए। घर वालों के जगे रहने की आहट सुनकर बदमाश भाग गए थे। बदमाशों ने अपने पास कई हथियार रखे थे। इसके अलावा दूसरे दिन भी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। बदमाशों को सफलता नहीं मिली थी। वहीं 27 फरवरी की रात को नवापारा थाना सीतापुर निवासी राधेश्याम गुप्ता के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर घर वालों को बंधक बनाकर नकदी समेत सोने चांदी के तेवरात कीमत लगभग 13 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई थी। सीतापुर पुलिस ने पूर्व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। वहीं आरोपी महेश राम व कृष्णा दास फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। महेश राम ग्राम कुलमुण्डा कासीटोली थाना रामडीह जिला गुमला झारखण्ड व कृष्णा दास निवासी पुराना बाजार टोली बूंण्डू थाना बूंण्डू जिला रांची झारखण्ड के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur