Breaking News

अम्बिकापुर@युवक ने पत्नी व बेटी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या की कोशिश

Share


अम्बिकापुर,11 जून 2025(घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर माझापारा निवासी एक युवक ने बुधवार को पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस व ग्रामीणों ने छप्पर तोडकर पकड़ लिया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुशील माझी उम्र 34 वर्ष कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माझापारा का रहने वाला है। वह बुधवार की सुबह करीब 7 बजे पत्नी संझई माझी उम्र 32 वर्ष और बेटी प्रियंका माझी उम्र 7 वर्ष को कमरे में बंद कर मारपीट कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे पत्नी-बेटी को आसपास के लोगों ने चिल्लाते सुना, फिर अचानक घर से आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने सुशील माझी के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। ग्रामीणों ने छप्पर उजाडकर कमरे में झांका तो अंदर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इससे ग्रामीण घबरा गए। फौरन डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया। इस दौरान आरोपी फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। छप्पर के रास्ते ग्रामीण और पुलिस घर के अंदर घुसकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने गांव के भोदल राम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। ग्रामीणों ने अंदर से जैसे ही दरवाजा खोला, वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कजे से खून से सनी कुल्हाड़ी जत किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। बीच में वो खुद ही ठीक हो गया था।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply